ग्वालियर| शीतला माता मंदिर पर हादसे के बाद अब जांच की औपचारिकता एक सप्ताह देरी से शुरू हो गई हैं। इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि जांच को लेकर प्रशासन कितना गंभीर है। 18 अक्टूबर को हुए घटना को लेकर मजिस्ट्रीयल जांच एडीएम सीवी प्रसाद करेंगे। मौके पर मौजूद लोगों के बयान लिए जाएंगे। अब यह जांच दो नवंबर तक पूरी हो सकेगी। प्रशासन स्तर पर जांच के आदेश एक सप्ताह बाद मिलने से जांच में देरी हुई।