टाइगर रिजर्व में जन्म, महाराज खुश

ग्वालियर| उपलब्धियां कैसी भी हों खुशियां लेकर आती हैं। इससे कौन खुश नहीं होता। हमारे महाराज साहब भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। निर्वाचन क्षेत्र से उन्हें खुशियों की जो सौगात मिली है उससे वे गदगद हैं। दरअसल शिवपुरी स्थित माधव टाइगर रिजर्व में दो नए शावकों के जन्म होने से उन्हें इस टाइगर रिजर्व की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाते अपार खुशी हुई। आनन-फानन में उन्होंने दोनों शावकों की फोटो जारी कर बताया कि अब टाइगर रिजर्व में कुल 11 टाइगर हो चुके हैं। वर्ष 2023 में इस टाइगर रिजर्व में तीन टाइगर छोड़े गए थे। वर्ष 2024 में पहली बार दो शावकों का जन्म हुआ। अब सवाल ये है कि टाइगर रिजर्व में पर्यटक का सैलाब उमड़ेगा या नहीं।

posted by Admin
51

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->