ताका-झांकी: राजा साहब को नोटिस

एक बार फिर दतिया वाले दादा चर्चा में है। उपचुनाव में अपने तेवर दिखाने वाले दादा को टिकट न देकर पार्टी ने खासी फजीहत कराई थी जिसे कोई नहीं भूल पा रहा। अब यहां एक बार फिर से उपचुनाव का खतरा मंडराने लगा है। फिर से दादा की वापसी की चर्चा तेज हो गई हैं। दरअसल कांग्रेस का टिकट पाकर जीत दर्ज करने वाले राजा साहब को नोटिस थमा दिया गया है। कोर्ट से मिले नोटिस में उनसे पूछा गया है कि आखिर उन्होंने अपने आपराधिक मामले का नामांकन करते समय उल्लेख क्यों नहीं किया। इस बात का जवाब देने में उन्हें पसीना छूट रहा है। एक बार फिर यहां उपचुनाव का खतरा मंडरा रहा है। लोग कयास लगा रहे हैं कि अगर अबकि बार उपचुनाव हुआ तो दादा का रोल कौन निभाएगा। चर्चा में है कि लोग पुराने विधायक जी को कोस रहे हैं।

posted by Admin
44

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->