ताका-झांकी: डेट पर डेट, टीएमजेड शुभारंभ कब
देश की राजधानी इनदिनों विपक्ष के आंदोलन की गर्मी से झुलस रही है। राजधानी में इनदिनों जहां अफरा-तफरी है वहीं बड़े-बड़े दिग्गजों नेताओं के दौरे भी थमे हुए हैं। कब पार्टी का संदेश आ जाए और स्पेशल टास्क में जुटना पड़े। इस उलझन में शहर की विकास योजनाएं उलझी हुईं है। अभी हाल ही में ग्वालियर को टेली मैन्यूफेक्चरिंग जोन की सौगात मिली है। इसके शुभारंभ की डेट भी लगभग फिक्स हो गई थी कि अचानक उसे आगे बढ़ाना पड़ा है। दरअसल इस माह के अंत में गृहमंत्री अमित शाह को इसका लोकार्पण करना था मगर उनके राजधानी में चल रहे मूवमेंट में उलझे होने से अगले माह तक के लिए टाल दिया गया है। अब देखना है अगले माह भी इसका फीता कट पाता है या नहीं।