मैं वापस आऊंगा बेहद खास फिल्मः अभिनेत्री अंजना सुखानी
ग्वालियर। मैं वापस आऊंगा बेहद खास फिल्म है, क्योंकि इस फिल्म से इम्तियाज अली का नाम जुड़ा हुआ है उनके साथ काम करना अपने आप में बड़ी बात है। यह कहना है प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री अंजना सुखानी का। वह शनिवार को ग्वालियर के जीवाजी क्लब में श्रीजी इवेंट्स एंड प्लानर के गरबा महोत्सव में शामिल होने आई थी।
ग्वालियर में बॉलीवुड अभिनेत्री अंजना सुखानी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि मैं वापस आऊंगा बेहद खास फिल्म है, क्योंकि इस फिल्म से इम्तियाज अली का नाम जुड़ा हुआ है। उनके साथ काम करना अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि श्रीजी इवेंट्स एंड प्लानर के गरबा महोत्सव में मुझे आमंत्रित किया गया है। उसके लिए मैं संस्था के सभी मेंबरों एवं ग्वालियरवासियों को धन्यवाद देती हूं एवं नवरात्रि पर सभी को शुभकामनाएं भी देती हूं। यहां बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री अंजना सुखानी ने अपने करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन, सलमान खान, जॉन अब्राहम और अजय देवगन जैसे बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन को शेयर किया है। अब वह अपनी नई फिल्म मैं वापस आऊंगा को लेकर चर्चा में है।