जीडीए की जनसुनवाई: पहले सुधीर , फिर सीईओ मैडम व अध्यक्ष भदौरिया भी पहुंचे

ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता द्वारा शुरू की गई जनसुनवाई आखिरकार रंग ले आई, आज प्राधिकरण की सीईओ आईएएस अनीशा श्रीवास्तव राव भी अचानक 11 बजे जनसुनवाई में आ पहुंची, वहीं प्राधिकरण अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया भी जनसुनवाई में पहुंचे और प्राधिकरण के हितग्राहियों के मामले सभी ने मिलकर देखें। मंगलवार को प्राधिकरण अध्यक्ष, सीईओ और उपाध्यक्ष के द्वारा एक साथ जनसुनवाई किये जाने से हितग्राही भी बेहद खुश दिखे, वहीं अधिकारी कर्मचारी भी तल्लीनता से फाइलें लाते और उसमे टीप लगाते दिखे। मंगलवार को तुरंत 22 प्रकरणों का भी निपटारा किया गया।
ज्ञांतव्य है कि ग्वालियर विकास प्राधिकरण में एक मई 2026 को मनोनयन के बाद उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने 16 जून से जनसुनवाई शुरू कर दी थी। विशेष बात यह थी कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सुधीर गुप्ता को यह सलाह दी थी कि आप उपाध्यक्ष बनने के बाद कुछ पाजीटिव करों, ताकि आपके मनोनयन का लाभ आम हितग्राही को मिल सकें। सिंधिया की सलाह के बाद प्रत्येक मंगलवार को उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता लगातार जनसुनवाई कर रहे थे और अपनी क्षमता से हर परेशान हितग्राही की मदद करने की कोशिश कर रहे थे। 
पहले सीईओ पहुंची 
मंगलवार को उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता की प्राधिकरण में 18वीं जनसुनवाई थी, वह जैसे ही जनसुनवाई में 11 बजे पहुंचे तो उसी समय सीईओ आईएएस अनीशा श्रीवास्तव राव भी जनसुनवाई में आ पहुंची। सीईओ मैडम के आने से उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता से लेकर प्राधिकरण के कर्मचारी अधिकारी अवाक रह गये, वहीं हितग्राही बेहद खुश दिखे। सीईओ मैडम के आने से जनसुनवाई के प्रकरण चार गुनी गति से निपटें। प्राधिकरण में जनसुनवाई में आने वाले हितग्राही उपाध्यक्ष व सीईओ मैडम की कार्यशैली की तारीफ करते दिखाई दिये। बाद में अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया भी 12 बजे प्राधिकरण पहुंचे तो वह भी जनसुनवाई कक्ष में जा पहुंचे और तीनों ने एक साथ जनसुनवाई की।
हितग्राही हमारे लिये सर्वोच्चः अनीशा श्रीवास्तव राव
ग्वालियर विकास प्राधिकरण की सीईओ अनीशा श्रीवास्तव राव ने इस संदर्भ में बातचीत पर बताया कि प्राधिकरण में लंबित हितग्राहियों की समस्या का निराकरण कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैंने सभी प्रकरणों को देखा और तुरंत उनके निराकरण व कई में जांच के निर्देश दिये हैं। हम चाहते है कि प्राधिकरण की योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। सीईओ ने कहा कि जल्द ही प्राधिकरण मध्यप्रदेश शासन व मुख्यमंत्री की मंशानुरूप हर वर्ग के लोगों के लिये नई योजनायें ला रहा हैं। 
यह भी रहे उपस्थित 
जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी बृजेश शर्मा, ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए.ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, दीपक पाठक वरिष्ठ लेखा ऑफिसर, तकनीक शाखा प्रभारी, श्रीमती अनीता भदकारिया ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड संदीप तिवारी, प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। 

posted by Admin
205

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->