ज्ञानु को हटाने जा पहुंचे दिल्ली
ग्वालियर| राजनीति भी गजब है। दिल्ली में ज्ञानु को हटाने के लिए कांग्रेस के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद पार्टी के दिग्गज खुश हैं। पार्टी के तेजी से बढ़ रहे जनाधार ने उनकी उम्मीदों को पंख लगा दिया है। ऐसे में पार्टी के कुछ नेता अभी से तैयारी में जुट गए हैं। दिल्ली गए ग्वालियर के एक विधायक जी ने तो बाकायदा अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अपने फोटो सेशन भी कराया ताकि दल के शीर्ष नेतृत्व को पता लग सके कि वे भी जी जान से ज्ञानु को हटाने में पसीना बहा रहे हैं।