बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

ग्वालियर। प्रदेश में बढ़ते माफियाओं के गुंडाराज, अपराधियों के बढ़ते हौसलों तथा बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेसियों ने शहर अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के समीप विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेसजन हाथों में माफियाराज का आतंक बंद करो, शराब माफिया पर रोक लगाओ, गुंडाराज नहीं चलेगा जैसी तख्तियां लेकर शामिल हुये।
इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के संरक्षण में माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्हें न कानून का डर है और न ही पुलिस प्रशासन का। ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश में शराब माफिया, रेत माफिया और आपराधिक तत्वों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में कानून का राज कमजोर और अपराधियों का राज मजबूत होता जा रहा है। भाजपा सरकार की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। सरकार सुशासन के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आम नागरिक अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
प्रदर्शन में विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, संजय सिंह राठौर, राम पांडे, संगठन महामंत्री इब्राहिम पठान, महाराज सिंह पटेल, वीर सिंह तोमर, हमीद खां उस्मानी, हेवरन सिंह कंषाना, चतुर्भुज धनोलिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति सिंह, मंगल यादव, रशीद पहलवान, कुलदीप कौरव एड,  तरूण यादव, भूपेन्द्र तोमर मिक्की, आदित्य सेंगर, सोनू भदौरिया, बेताल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अंसार खान, मुनेन्द्र भदौरिया, महेश धनोलिया, अनूप शिवहरे, संदीप यादव, श्याम सुंदर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे।

posted by Admin
24

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->