दीपावली पर साफ-सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: निगमायुक्त चौधरी

ग्वालियर । दीपावली पर्व के दौरान शहर में कहीं भी साफ सफाई व्यवस्था में लापरवाही नहीं मिलना चाहिए। सभी क्षेत्रों में नियमित सफाई हो, कचरे के ढेर उठें और रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था प्रोपर रूप से सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में यह संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। लापरवाही की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाएगी। उक्ताशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने समय समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए। 
बैठक में विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त चौधरी ने संबंधित सहायक यंत्रियों को निर्देशित किया कि शहर में कहीं भी स्ट्रीट लाइट बंद न रहे। इसके साथ ही सीएम हेल्प लाइन में प्राप्त होने वाली शिकायतों को त्वरित निराकरण करें। बैठक में शहर में ब्लैक स्पॉट को लेकर संबंधित विधानसभा के स्वास्थ्य अधिकारियों से जानकारी ली तथा दो दिवस में सभी ब्लैक स्पॉट आवष्यक रूप से साफ करने के निर्देष दिए तथा यह भी कहा कि इन स्थानों पर पुनः कचरा न डले, यह संबंधित अधिकारी सुनिष्चित करें। साथ ही प्रमुख सड़कों पर चल रहे डस्ट फ्री अभियान की समीक्षा करते हुए, धूल को प्रोपर तरीके से हटाने के निर्देष दिए। इसके साथ ही रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को सुनिष्चित करने के लिए अपर आयुक्त, उपायुक्त एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वयं निरीक्षण करें और सुनिष्चित करें कि रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था प्रोपर रहे। स्वच्छ ग्वालियर एप की समीक्षा करते हुए एप के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने बताया कि शहर के नागरिक निगम से संबंधित विभिन्न शिकायतों के निराकरण के लिए निगम द्वारा टोल फ्री नम्बर भी जारी किया जा रहा है। बैठक में अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, मुनीष सिकरवार, अपर आयुक्त वित्त अरविंद शर्मा, उपायुक्त सुनील चौहान, डॉ प्रदीप श्रीवास्तव, उत्तम जखेनिया, मुकेश बंसल, रजनीश गुप्ता, अधीक्षण यंत्री एसएल बाथम, सुरेश अहिरवार उपस्थित रहे। 

posted by Admin
27

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->