पेयजल अपव्यय पर निगमायुक्त सख्तः लीकेज बंद करने और अवैध राइडर हटाने के दिए निर्देश

ग्वालियर। पेयजल के अपव्यय को लेकर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने निगम के पीएचई अमले की बैठक लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पानी की बर्बादी किसी भी रूप में नहीं होनी चाहिए और जहां भी पानी अथवा सीवर की लाइन डाली जाए वहां रोड रेस्टोरेशन नियम अनुसार ही हो यह संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। साथ ही जल कर वसूली में लापरवाही करने पर दो उपयंत्रियों को नोटिस जारी किये गये।
निगम आयुक्त संघ प्रिय ने शहर में पेयजल व्यवस्था एवं सीवर व्यवस्था को लेकर बाल भवन स्थित एक्यूआई सेंटर में नगर निगम पीएचई विभाग के सभी अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में निगमायुक्त ने जल के अपव्यय को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि सभी उपयंत्री इस आशय का प्रमाण पत्र देंगे कि उनके क्षेत्र में कोई राइडर एवं बूस्टर नहीं लगा है। इसके साथ ही यह भी प्रमाण पत्र देंगे कि उनके क्षेत्र में कहीं डिस्ट्रीब्यूशन लाइन में लीकेज नहीं है और यदि लीकेज है तो उसे ठीक करने की कार्य योजना बनाकर देंगे। सीवर एवं पानी की लाइनें डालते समय जो रोड कटिंग की जाती है उस रोड के रेस्टोरेशन जिस प्रणाली से होना चाहिए उसी उसी प्रणाली से हो यह संबंधित सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में वाहन धुलाई सेंटर अथवा जल अपव्यय के कोई भी साधन नहीं चलने चाहिए। यदि कहीं धुलाई सेंटर चल रहे हैं तो उनको तत्काल बंद करें।  

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->