निगम ने हटाये 5 अवैध यूनिपोल स्ट्रक्चर
ग्वालियर । नगर निगम द्वारा शहर में अवैध रूप से या बिना अनुमति लगे होर्डिंग, फ्लैक्स, यूनिपोल एवं स्ट्रक्चर को हटाने की कार्यवाही निगम द्वारा तेज गति से की जा रही है। मदाखलत अधिकारी रवि कोरी एवं कार्यालय अधीक्षक शिवहरी शर्मा ने बताया कि होर्डिंग शाखा एवं मदाखलत अमले द्वारा निरंतर शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग, स्ट्रक्चर एवं यूनिपोल को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसमें माननीय उच्च न्यायालय के निर्देष पर वार्ड क्रमांक -17 चौहान क्रेन सर्विस के पास, नया ब्रिज के पहले, वार्ड क्रमांक -05 सागरताल चौराहा, बिजली विभाग के पावर हाउस के पास, मोतीझील ए.बी.रोड, ट्रांसपोर्ट नगर के बाहर, आनंद नगर के सामने बने विशाल मेगा मार्ट शोरूम के सामने ए.बी.रोड, वार्ड क्रमांक- 03 मानसिक आरोग्यशाला के बाहर चयनित किए वर्णित स्थलो पर लगे यूनिक पोलो को हाइड्रा, गैस कटर, जे.सी.बी मशीन की सहायता से निकलवाया गया। कार्यवाही के दौरान मदाखलत निरीक्षक श्रीकांत सेन सहित विज्ञापन शाखा के कर्मचारी अमित सिंह कुशवाह, मयंक व्यास उपस्थित रहे।