तुलसी जयंती पर रामचरितमानस की चौपाइयों से भक्तिमय हुआ श्री चक्रधर सभागार

ग्वालियर। श्री सनातन धर्म मंदिर में बुधवार को गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर तुलसी जयंती उत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर के श्री चक्रधर सभागार में रामचरितमानस के आध्यात्मिक प्रसंगों पर सारगर्भित प्रवचन एवं चौपाइयों का गायन हुआ।
मंदिर के अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेशचंद्र गोयल ‘लल्ला’ एवं कोषाध्यक्ष राकेश बंसल ने बताया कि तुलसी जयंती के अवसर पर श्री राधेश्याम मंगल ने रामचरितमानस की महिमा एवं उसके जीवनोपयोगी संदेशों पर सारगर्भित प्रवचन दिए। उन्होंने रामचरितमानस की चौपाइयों का भावपूर्ण गायन कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के पूर्व मुख्य पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री के आचार्यत्व में कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र बंसल ने रामचरितमानस का विधिवत पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने गोस्वामी तुलसीदास जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए रामभक्ति और रामचरितमानस के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ओमप्रकाश अग्रवाल लल्ला, राजेश गर्ग, राकेश दीक्षित, श्रीमती मुन्नी मिश्रा, प्रभा मिश्रा आदि उपस्थित थे

posted by Admin
22

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->