मध्यप्रदेश सनाढ्य सभा,रामकुई, ग्वालियर के प्रान्ताध्यक्ष का निर्वाचन 20 सितंबर को


ग्वालियर। मध्यप्रदेश सनाढ्य सभा,रामकुई, ग्वालियर के प्रान्ताध्यक्ष का निर्वाचन आगामी 20 सितम्बर 26 को सम्पन्न होगा। उक्त जानकारी आज गुरूवार को सभा के अध्यक्ष किशन मुदगल और निर्वाचन अधिकारी रामबाबू कटारे ने पत्रकारों को दी। उन्होंने निर्वाचन की पूरी जानकारी भी देते हुये बताया कि मध्यप्रदेश सनाढ्य सभा ग्वालियर के प्रान्ताध्यक्ष का निर्वाचन संस्था के पंजीकृत विधान अनुसार किया जा रहा है ।  
निर्वाचन अधिकारी रामबाबू कटारे ने बताया कि मध्यप्रदेश सनाढ्य सभा रामकुई लश्कर ग्वालियर (रजि.) संस्था क्षेत्र की सबसे प्राचीन संस्था है। संस्था विधिवत पंजीकृत है। सीमित सदस्यों से प्रारंभ हुई इस संस्था में वर्तमान में चार हजार एक सौ इक्यावन सदस्य हैं जो इस संगठन के विस्तृत स्वरूप का परिचायक है। उन्हांेने बताया कि संस्था का कार्यालय रामकुई पर अपने निजी सनाढ्य भवन में है हमारे निर्वाचन का कार्यालय भी सनाढ्य भवन रामकुई रहेगा। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संस्था की विशाल सदस्य संख्या देखते हुए सनाढ्य भवन पर निर्वाचन कराया जाना संभव नहीं है. अतः निर्वाचन की मतदान प्रक्रिया स्थानीय फूलबाग स्थित मानस भवन में दिनांक 20 सितंबर 26 को सम्पन्न होगी।  इसी दिन मतदान पूर्ण होने के उपरांत दो घंटे बाद मानस भवन पर ही मतगणना प्रारंभ होकर उसी रात्रि तक परिणाम घोषित कर दिया जायेगा । 
निर्वाचन प्रक्रिया को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने के लिए वरिष्ठ सदस्य बद्री नारायण शुक्ल एवं ऋषिकेशदत्त मिश्रा एडवोकेट को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। संस्था की सदस्य संख्या अधिक होने से हमारे द्वारा मतदान सुविधा पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए मतदान केंद्र पर पाँच बूथ बनाये जायेंगे जो सदस्यों को उनके सदस्यता क्रमांक के अनुसार मतदान प्रक्रिया में सहायक होंगे। इसी प्रकार पाँच पीठासीन अधिकारी मतदान केंद्र में रहेंगे जो मतदाता के क्रमांक के अनुसार मत-पत्र उपलब्ध कराये जायेंगे। मतदान हेतु भी पाँच बूथ रहेंगे । मतदान केंद्र में केवल मतदाताओं को ही प्रवेश मिलेगा मतदाता को अपना पहचान पत्र (मूल) लेकर आना अनिवार्य होगा। मतदान प्रक्रिया के लिए अधिकृत सहयो सदस्य एवं प्रत्याशियों के दो-दो प्रतिनिधियों को निर्वाचन अधिकारी के हस्ताक्षर युक्त विशेष पहचान पत्र जारी किये जाएंगे। प्रक्रिया में सहयोगी के रूप में अधिवक्ता का सहयोग लेने का प्रयास कि जायेगा । इस संदर्भ में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा हेतु प्रशासन से सहयोग लिया जायेगा। 
निर्वाचन अधिकारी कटारे ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन शुक्रवार 21 अगस्त को 11 से 4 बजे तक सनाढय सभा भवन रामकुई पर किया जाएगा। दावे व आपत्ति 25 अगस्त तक लिये जायेंगे। दावे आपत्ति का निराकरण 28 अगस्त तक किया जाएगा। नामांकन पत्र 5 सितंबर से 7 सितंबर तक 11 बजे से तीन बजे तक जारी किये जायेंगे। नामांकन जमा करने की तिथि 7 सितंबर होगी । आवेदन पत्र प्राप्त होने के उपरांत पात्र प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 9 सितंबर को किया जाएगा। 12 सितंबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि होगी। एक से अधिक प्रत्याशी रहने पर 20 सितंबर को मानस भवन में मतदान कराया जाएगा। मतगणना भी मानस भवन में संपन्न होगी। पत्रकार वार्ता में समाज के बंधू मौजूद रहे। 



posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->