बच्चों ने निगमायुक्त से पूछा कचरा करने वालों को कैसे रोके
ग्वालियर । सर सडक पर लोग कचरा फेंक देते हैंए पॉलीथिन में लोग सब्जीए फल फेंक देते हैं ए जिसे गाय खाकर मर जाती है। यह सवाल निगम आयुक्त संघ प्रिय से ग्वालियर ग्लोरी स्कूल में बच्चों ने पूछे। निगम आयुक्त ने कहा कि नगर निगम कचरा सडक पर फेंकने वालों पर कार्रवाई करती हैंए जबकि गीले कचरे से आप लोग खाद बना सकते हैंए जिसकी ट्रेनिंग आप सभी को दी जाएगी।
निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देश पर अपर आयुक्त टी प्रतीक राव के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा शहर के 25 स्कूलों के बीच स्वच्छ स्कूल प्रतियोगिता की जा रही है। इसके तहत पहले नगर निगम द्वारा स्कूलों में पहुंचकर छात्रों एवं स्कूल के टीचर को स्वच्छ स्कूल के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत आज ग्वालियर ग्लोरी स्कूल में नगर निगम आयुक्त ने बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढाया। इसके साथ ही पदमा विधालय में भी स्वच्छता के बारे में छात्रों को जागरूक किया गया। स्वच्छ स्कूल प्रतियोगिता के तहत स्कूल में गीले कचरे से खाद बनाने के तरीके बताए जा रहे हैं। इसी के तहत बच्चों को भी स्कूल में गीला कचरे से खाद बनाने के तरीके बताए गएए जिससे वह अपने घर में माता पिता के साथ मिलकर गीले कचरे से खाद बनाकर उसका उपयोग पेड पौधों में कर सकें।