बीएमएलटी विद्यार्थियों ने किया क्षेत्रीय आयुर्वेद संस्थान का एक्सपोजर विजिट

ग्वालियर क्षेत्रीय आयुर्वेद संस्थान ग्वालियर में आईटीएम यूनिवर्सिटी के बीएमएलटी (बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी) के द्वितीय एवं अंतिम वर्ष के 40 छात्र-छात्राओं ने दो शिक्षकों के साथ शैक्षणिक एक्सपोजर विजिट किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने संस्थान के चिकित्सालय एवं अनुसंधान प्रयोगशालाओं का भ्रमण कर ओपीडी, आईपीडी, पैथोलॉजी लैब, पंचकर्म, क्षारसूत्र, फार्माकोलॉजी, कैमिस्ट्री, बायोकेमिस्ट्री, फार्माकोग्नोसी तथा एनिमल लेबोरेटरी फैसिलिटी की कार्यप्रणाली को समझा। साथ ही, विद्यार्थियों को एचपीएलसी, जीसी-एमएस एवं एलसी-एमएस जैसे अत्याधुनिक उपकरणों के कार्य एवं उपयोग की जानकारी दी गई तथा प्रयोगशालाओं में विभिन्न प्रयोगों का डेमोंस्ट्रेशन भी कराया गया।
विजिट के प्रारंभ में विद्यार्थियों को क्षेत्रीय आयुर्वेद संस्थान की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सुविधाओं एवं विभिन्न विभागों की जानकारी दी गई। चिकित्सालय में उपस्थित फैकल्टी एवं स्टाफ ने विद्यार्थियों को अस्पताल की विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराया। वहीं, अनुसंधान प्रयोगशालाओं में उपस्थित फैकल्टी एवं स्टाफ ने विद्यार्थियों को प्रयोगशाला में उपलब्ध उपकरणों तथा विभिन्न प्रयोगों का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने संस्थान में उपलब्ध अत्याधुनिक एवं सोफिस्टिकेटेड उपकरणों, जैसे एचपीएलसी, जीसी-एमएस एवं एलसी-एमएस आदि के कार्य एवं उपयोग के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। सभी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न अनुभागों का उत्साह एवं जिज्ञासा के साथ भ्रमण किया तथा विजिट के दौरान उनकी विषयगत समझ को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का अवसर मिला। इस अवसर पर आईटीएम यूनिवर्सिटी के साथ आए शिक्षकगण ने विद्यार्थियों के लिए एक्सपोजर विजिट आयोजित कराने पर संस्थान प्रभारी डॉ. बृजेश सिंह सिसोदिया के प्रति आभार व्यक्त किया। विजिट को सफल बनाने में क्षेत्रीय आयुर्वेद संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा। विजिट का समन्वय डॉ. अमित कुमार, अनुसंधान अधिकारी (आयुर्वेद) एवं डॉ. लिंगेश ए., अनुसंधान अधिकारी (फार्माकोलॉजी) ने किया।

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->