शिविर में निगमायुक्त ने सुनी समस्याएं
शुक्रवार को नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 16 जीवाजीगंज में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निगम आयुक्त संघ प्रिय ने आमजनों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारी को फोन लगाकर निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त उत्तम जखेनिया, सहायक यंत्री वीवी चंसोलिया, वेद प्रकाश निरंजन, विपिन दुबे, क्षेत्रीय अधिकारी अभिषेक मिश्रा उपस्थित रहे। शिविर में निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा व्यवस्थाओं को देखा गया तथा हितग्राहियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। शिविर के दौरान सैकड़ों की संख्या में विभागीय व नागरिक सुविधाओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए, जिन्हें दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को समयसीमा के भीतर निराकृत करने के निर्देश जारी किए गए हैं। शिविर में बडी संख्या में हितग्राही हितलाभ लेने पहुचें।