आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में इंटर स्कूल म्यूजिक काॅम्पटीशन ‘ला-म्यूजिका-2026‘ आयोजित
- बच्चों ने संगीत की मधुर तरंगों से गुंजायमान किया रंगमंच
- बच्चे में छुपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना ही ‘ला म्यूजिका काॅम्पटीशन‘ का मुख्य उद्देश्य हैः प्रिंसिपल गीता एस.
- बाहर से आमंत्रित मुख्य निर्णायक ने की परिणाम की घोषणा
ग्वालियर । आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में इंटर स्कूल म्यूजिक काॅम्पटीशन ‘ला- म्यूजिका-2026‘ का आयोजन किया गया। जहां आईटीएम ग्लोबल स्कूल के भव्य मंच पर शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। काॅम्पटीशन में मुख्यनिर्णायक के रूप में प्रख्यात भारतीय शास्त्रीय गायिका डाॅ. वीणा जोशी, प्रसिद्ध वायलिन वादक अंकुर धारकर, सुप्रसिद्ध वाद्य-संगीत विशेषज्ञ डाॅ. विनय बिंदे, गायक सप्तमुनि पंडित, प्रख्यात विश्वप्रसिद्ध डाॅ. ओम प्रकाश कटारे, जगत नारायण शर्मा, भरत नायक उपस्थित रहे। इस अवसर पर आईटीएम ग्लोबल स्कूल की प्रिंसिपल गीता एस., डीन अकडेमिक अनीता मित्तल, सीएओ रेनू अग्रवाल सहित आईटीएम ग्लोबल स्कूल का स्टाफ और प्रतिभागी स्कूल का स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।
बच्चों ने संगीत की मधुर तरंगों से गुंजायमान किया रंगमंच
आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में इंटर स्कूल म्यूजिक काॅम्पटीशन ‘ला म्यूजिका-2026‘ में ग्वालियर शहर और आसपास के जिलों के 39 स्कूलों ने अपनी आमद दर्ज कराई। इस काॅम्पटीशन में स्टूडेंट्स ने हिस्सा लेकर मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर के मंच पर कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर स्टूडेंट्स द्वारा मधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात चार चरणों में और दो सुर-संगम स्थलों पर आयोजित इस काॅम्पटीशन में ‘पाश्चात्य एकल गायन, भारतीय एकल गायन, देशभक्ति समूह गायन और एकल वाद्य-वादन के साथ प्रत्येक वर्ग में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, सुर-साधना, लयबद्धता और मंचीय कौशल का उत्कृष्ट परिचय देते हुए निर्णायकों को अपनी ओर आकर्षित कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बच्चे में छुपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना ही ‘ला म्यूजिका काॅम्पटीशन‘ का मुख्य उद्देश्य हैः प्रिंसिपल गीता एस.
इंटर स्कूल म्यूजिक काॅम्पटीशन ‘ला म्यूजिका-2026‘ के अवसर पर आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर की प्रिंसिपल गीता एस. ने सभी उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्टूडेंट्स में आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक जागरूकता का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि संगीत एक ऐसी कला है जो हमारे जीवन को अर्थ और सौंदर्य प्रदान करती है। संगीत की धुनें हमें जीवन के पहलुओं का एहसास कराती हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में आयोजित ला म्यूजिका-2026 म्यूजिक काॅम्पटीशन का प्रमुख उद्देश्य बच्चों को भारतीय कला संस्कृति से जोड़े रखना है और स्टूडेंट्स में छुपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।
बाहर से आमंत्रित मुख्य निर्णायक ने की परिणाम की घोषणा
आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में आयोजित इंटर स्कूल म्यूजिक काॅम्पटीशन ‘ला म्यूजिका-2026‘ का उद्देश्य बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारना था। ऐसे में काॅम्पटीशन में परिणाम पूर्णतः विशुद्ध और विवाद रहित रहे, इसके लिये आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर की ओर से बाहर से मुख्य निर्णायक मंडल को बुलाया गया था। जिससे काॅम्पटीशन का परिणाम पूर्ण रूपेण पारदर्शी और विशुद्ध रूप से प्रतिभा के अनुकूल हो सके। कोई भी प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स किसी भी व्यक्तिगत निर्णय से प्रभावित न हो सके। काॅम्पटीशन के परिणाम को और अधिक शुद्धता प्रदान करने के लिए आईटीएम ग्लोबल स्कूल द्वारा बाहर के अलावा ग्वालियर शहर से भी निर्णायकों को चुना गया था, अंतिम निर्णय मुख्य निर्णायक मंडल द्वारा लिया गया। आपको बता दें कि गायिका डाॅ. वीणा जोशी, वायलिन वादक अंकुर धारकर, वाद्य-संगीत विशेषज्ञ डाॅ. विनय बिंदे, गायक सप्तमुनि पंडित, डाॅ. ओम प्रकाश कटारे, जगत नारायण शर्मा, भरत नायक निर्णायक के रूप में शामिल हुए।
चार कैटेगरी में हुआ काॅम्पटीशन का आयोजन
आईटीएम ग्लोबल स्कूल की एकेडमिक डीन अनीता मित्तल ने बताया कि ‘ला म्यूजिका-2026‘ इंटर स्कूल म्यूजिक काॅम्पटीशन चार कैटेगरीज में रखा गया। इसमें पाश्चात्य एकल गायन, भारतीय एकल गायन, देशभक्ति समूहगान, एकल वाद्य-वादन में विभाजित किया गया।
ये रहा रिजल्ट
पाश्चात्य एकल गायन
- प्रथम स्थान पर नंबर-1 एयर फोर्स स्कूल की युकृति जैन रहीं।
- द्वितीय स्थान पर नारायण ई-टेक्नो स्कूल के सौरिन श्रीवास्तव रहे।
- तृतीय स्थान जीपीएस वल्र्ड स्कूल ने प्राप्त किया।
भारतीय एकल गायन
- प्रथम स्थान भारतीयम विद्या निकेतन की लावण्या सक्सेना ने प्राप्त किया।
- द्वितीय स्थान इंडिया इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के पाॅल चैधरी ने प्राप्त किया।
- तृतीय स्थान जीपीएस वल्र्ड स्कूल की वान्या भाटेजा ने पाया।
देशभक्ति समूहगान
- प्रथम स्थान द रेडिएंट एचएस स्कूल ने प्राप्त किया।
- द्वितीय स्थान जीडी गोयनका स्कूल ने प्राप्त किया।
- तृतीय स्थान नंबर-1 एयर फोर्स स्कूल ने प्राप्त किया।
एकल वाद्य-वादन
- प्रथम स्थान आदित्य वल्र्ड स्कूल ने प्राप्त किया।
- द्वितीय स्थान मिस हिल स्कूल ने प्राप्त किया।
- तृतीय स्थान एमिटी इंटरनेशनल स्कूल ने पाया।
ओवरआॅल ट्राॅफी विजेता- द रेडिएंट एचएस स्कूल रहा।