संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

ग्वालियर   संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं कलश यात्रा के तहत गुरुवार को बाल भवन ग्वालियर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद भारत सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर संत रविदास जी के समरसता, समानता और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के विचारों और उनके द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता एवं मानव कल्याण के संदेश को स्मरण करते हुए समाज में आपसी भाईचारा, समानता और सद्भाव को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान समरसता यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नगरीय निकाय क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समरसता का संदेश पहुंचाने के लिए दो रथ रवाना किए गए। ये रथ जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं क्षेत्रों में पहुंचकर संत रविदास जी के जीवन, विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश से आमजन को जोड़ेंगे। समरसता यात्रा के माध्यम से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों को सामाजिक सद्भाव और समानता के प्रति जागरूक किया जाएगा।कार्यक्रम में विधायक मोहन सिंह राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव, एपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव, कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष कौशल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण प्रेम सिंह राजपूत उपस्थित रहे। जिला स्तरीय आयोजन के अवसर पर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी के विचार आज भी सामाजिक समानता, भाईचारे और मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। संत रविदास जी महाराज का जीवन समाज में बिना किसी भेदभाव के समानता और भाईचारे की भावना स्थापित करने की प्रेरणा देता है। उनके संदेश को आत्मसात कर समरस एवं सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयास किए जाना आवश्यक है।

posted by Admin
4

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->