खादी को नए बाजारों में पहुंचाने के लिये सभी को प्रयास करने होंगेः मंत्री सचान

लखनऊ। खादी क्षेत्र के विकास हेतु नवाचार, गुणवत्ता संवर्धन तथा प्रभावी कार्यान्वयन व खादी को नए बाजारों और आधुनिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए सभी संबंधित पक्षों को समन्वित प्रयास करने होंगे। यह बात उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, खादी भवन लखनऊ में आयोजित बैठक में मंत्री राकेश सचान ने कहीं। 
मंत्री एवं खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश सचान की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जनपदों से 60 से अधिक खादी संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट (पीएमसी), ग्रांट थॉर्नटन भारत द्वारा खादी क्षेत्र के समग्र विकास एवं सुदृढ़ीकरण के लिए तैयार की गई रणनीति पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। जिसमे खादी के भावी विकास के लिए तैयार रोडमैप की जानकारी दी गई। बैठक में खादी की वैश्विक पहचान कैसे बनाई जाये इस पर चर्चा हुई। बैठक में मंत्री राकेश सचान ने खादी क्षेत्र के विकास हेतु नवाचार, गुणवत्ता संवर्धन तथा प्रभावी कार्यान्वयन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि खादी को नए बाजारों और आधुनिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए सभी संबंधित पक्षों को समन्वित प्रयास करने होंगे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट, ग्रांट थॉर्नटन भारत को खादी क्षेत्र के समग्र विकास हेतु तीन वर्षीय विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्ययोजना के माध्यम से खादी को आत्मनिर्भरता, ग्रामीण रोजगार सृजन, कारीगर सशक्तिकरण तथा सतत आर्थिक विकास का प्रभावी माध्यम बनाते हुए राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर एक प्रतिष्ठित ब्रांड के रूप में स्थापित किया जाएगा। 

posted by Admin
42

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->