सर्राफा संघ ग्वालियर उपनगर के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न
सर्राफा संघ ग्वालियर उपनगर के द्विवार्षिक चुनाव एवं वार्षिक गोठ पिकनिक का आयोजन एन्जॉय रिसोर्ट शिवपुरी रोड़ पर किया गया| निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर जवाहर जैन एवं कोषाध्यक्ष पद पर संतोष गोयल निर्विरोध एवं सचिव पद पर अभिषेक गोयल (सन्नी) और नेमी जैन (अलंकार ज्वैलर्स) में चुनाव हुआ जिसमे अभिषेक गोयल (सन्नी) प्रचंड बहुमत से निर्वाचित घोषित हुए। निर्वाचन कार्यक्रम सुभाष जैन की देख रेख में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश चैम्बर आफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ की नव निर्वाचित पदअधिकारियों का सम्मान किया गया जिसमें अध्यक्ष डा प्रवीण अग्रवाल संयुक्त अध्यक्ष सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल उपस्थित रहे ।