कन्वेंशन सेंटर का कार्य जल्द करें पूर्णः निगम आयुक्त

ग्वालियर । कन्वेंशन सेंटर का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करें जिससे इसे दूसरे वेंडर के हैंडओवर किया जा सके। यह निर्दे निगम आयुक्त संघ प्रिय ने कन्वेंशन सेंटर के निरीक्षण के दौरान दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, कार्यपालन यंत्री पवन शर्मा, सहायक यंत्री अमित गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
निगम आयुक्त संघ प्रिय ने नगर निगम द्वारा गोला का मंदिर स्थित कटारे फार्म पर निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य अधूरा मिलने पर निगमायुक्त ने अधिकारियों एवं ठेकेदार को फटकार लगाई, इसके साथ ही उन्होंने ठेकेदार केा निर्दे दिए कि जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करें। निगमायुक्त संघ प्रिय ने कहा कि कन्वेंशन सेंटर को ओएंडएम करने वाली एजेंसी आ गई है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह लापरवाही है, अगर कार्य में सुधार नहीं हुआ तो निर्माण करने वाली एजेंसी पर पेनल्टी लगाई जाएगी। 

posted by Admin
48

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->