रेत के अवैध उत्खनन व भण्डारण में लिप्त पनडुब्बी व लोडल जब्त


ग्वालियर ।  जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ लगातार मुहिम चलाई जा रही है। इस कड़ी में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर गई खनिज विभाग की टीम ने डबरा तहसील के अंतर्गत सिंध नदी के विभिन्न घाटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम बाबूपुर के अंतर्गत रेत के अवैध खनन में संलग्न एक पनडुब्बी नष्ट की गई। साथ ही एक अन्य पनडुब्बी व लोडर वाहन जब्त किया गया है। प्रभारी खनिज अधिकारी पंकज ध्वज मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब्त पनडुब्बी व लोडर वाहन संबंधित पुलिस थाने की अभिरक्षा में रखे गए हैं। इस अवैध कार्य में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। 

posted by Admin
35

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->