माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 मुरार में प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग ने ध्वजारोहण किया
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 मुरार ग्वालियर में "स्वतन्त्रता दिवस " के सुअवसर पर संस्था प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग ने अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में राष्ट्र ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के वक्त एनसीसी अधिकारी एफओ धर्मपाल सिंह बघेल,एसओ मुकेश कुमार जाटव,एसओ राघवेंद्र प्रताप सिंह,डा दीप्ती गौड,प्रदीप शर्मा और एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए समस्त शिक्षक वृंद और छात्र छात्राओं ने "राष्ट्र गान " सावधान की मुद्रा में गाया| पूरा परिसर 'भारत माता की जय' ,तिरंगा झंडा ऊंचा रहे, और 'वंदे मातरम' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
प्राचार्य ने एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत माता के वीर सपूतों और स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि देश की प्रगति युवाओं के हाथों में है। एक स्वर्णिम भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर कड़ी मेहनत और समर्पण आवश्यक है। विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे अपने माता-पिता के सपनों को साकार कर सकें और देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकें। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स और छात्र छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, भारत सीमा पर दिन रात भारत मां की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों और भारत पाकिस्तान के युद्ध ,भारत चीन युद्ध,कारगिल युद्ध में सैनिकों की कुर्बानी की यशो गाथा और उनके शौर्य की झांकी अपनी कविता , भाषण और नाटक के माध्यम से प्रस्तुत की।
इस अवसर पर शिक्षक अवधेश कुमार पांडेय,पवन गुप्ता, दिलीप सिंह, डाॅ दीप्ती गौड, प्रदीप शर्मा ने भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के आंदोलन का जीवंत और मार्मिक वर्णन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में 870 एनसीसी कैडेट्स और छात्र छात्राएं उपस्थित हुए। कार्यक्रम का समापन डाॅ उमेश पाठक ने विद्यार्थियों के अनुशासन और उनके सहयोग की प्रशंसा प्रेषित करते हुए आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती रेखा मुले, अवधेश कुमार पांडेय, पीपी सोलंकी, ओपी गोयल, ऋचा अग्रवाल, अनू परमार, कीर्ति मिश्रा, रजनी भदकारिया, नीरज विलाहटिया, सीमा गुप्ता, अखिलेश कुमारी, सुनील गुप्ता , अजय उपाध्याय, संगीता उपाध्याय, वर्षा देव सहित समस्त शिक्षक और स्टाफ उपस्थित हुए।