पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहकर ही भारतीय संस्कृति का अनुसरण करें: भागवताचार्य मधु कृष्ण दुबे
ग्वालियर। जीवाजी गंज में हरियाली तीज महोत्सव में भागवत आचार्य मधु कृष्णा दुबे ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पाश्चात्य संस्कृति से भारतीय संस्कृति पर प्रहार हो रहा है सनातन धर्म संस्कृति को बचाने के लिए महिलाओं को पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहना चाहिए। पाश्चात्य संस्कृति के पोषक आज सनातन संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं। लेकिन आज जो महिलाएं शॉर्टकट वस्त्र धारण करती हैं उन्हें सनातन संस्कृति के बारे में जानकारी नहीं है। उसके लिए जल्दी महिलाओं को जागरूकता शिविर लगाने चाहिए। मधु कृष्ण दुबे ने हरियाली तीज व्रत पूजन कर भजनों की प्रस्तुति दी । इस अवसर पर संगीता शर्मा, उषा शर्मा, अनीता दीक्षित, सुनीता अग्रवाल, स्वीटी अग्रवाल, भगवती कपिल, नारायणी कुशवाहा, दुर्गेश पाठक, राधिका दीक्षित, मीना देवी, माया शर्मा,आरती अग्रवाल, उर्मिला अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, मिथिलेश दुबे ने पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहने का संकल्प लिया। संचालन सकल ब्राह्मण महासमिति की मंत्री अनिता योगेंद्र दीक्षित ने किया। आभार के बी दुबे ने माना।