खासगी पंचायत महिला मंडल का सावन की बहार कार्यक्रम हुआ संपन्न
श्री गहोई वैश्य विकास परिषद महिला मंडल खासगी बाजार पंचायत का हरियाली तीज को लेकर "सावन की बहार" कार्यक्रम हुआ| कार्यक्रम में महापौर डॉ श्रीमती शोभा सिकरवार] महिला सभा ग्रेटर ग्वालियर की अध्यक्ष श्रीमती संगीता रानी बेड़र, श्रीमती राखी सेठ उपस्थित रही।
कार्यक्रम में ब्यूटी क्वीन कॉन्टेस्ट में प्रथम श्रीमती उषा अमर,द्वितीय रंजना कस्तवार रही,एवं डांस कॉम्पिटिशन में प्रथम श्रीमती मोनिका सेठ, द्वितीय श्रीमती मेघा खांगट,तृतीय स्थान पर श्रीमती नेहा बेहरे रही,एवं अलावा कार्यक्रम में कई गेम एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए!,कार्यक्रम का संचालन मंत्री श्रीमती रानी (डॉली) कस्तवार ने किया एवं आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता बिलैया ने किया एवं कार्यक्रम में श्रीमती प्रीती सेठ,श्रीमती ऋचा कुचिया,श्रीमती अंशुमा सोनी,श्रीमती सपना कस्तवार,श्रीमती सुनीता बेहरे,श्रीमती नेहा सरावगी,श्रीमती राधा कस्तवार,श्रीमती आशा कुचिया,श्रीमती किरण कनकने,श्रीमती विजेता खांगट के साथ समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारणी उपस्थित रही एवं पंचायत की सभी महिलाओं बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया|