व्यापारी हित में भाजपा सरकार सदैव तत्परः भारत सिंह कुशवाह

- दाल बाजार व्यापार समिति की पारिवारिक गोठ संपन्न
ग्वालियर। व्यापारियों के लिये भाजपा सरकार सदैव तैयार है, जल्दी ही ट्रांसपोर्ट नगर की सभी सड़कें बेहतर की जायेगी। अभी फिलहाल मुख्य मार्ग का काम द्रुत गति से जारी हैं। यह बात रविवार को सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहीं। सांसद भारत सिंह दाल बाजार व्यापार समिति के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सांसद भारत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारी हित में सदा तत्पर है, आप आवाज देंगे तो हम साथ खड़े होंगे।
एन-11 रिसोर्ट में दाल बाजार व्यापार समिति ने पारिवारिक गोठ में चेंबर आफ कामर्स के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत भी किया। इस मौके पर चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि हम सभी पदाधिकारी दाल बाजार के व्यापारियों की हर समस्या के निदान को तैयार है। उन्होंने कहा कि हम ग्वालियर के सभी बाजारों की व्यवस्था बनाये रखने के लिये भी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी की जीत में जो साथ दाल बाजार ने दिया है, वह उसके लिये आभारी है। कार्यक्रम में चेंबर के संयुक्त अध्यक्ष सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल, सचिव दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल बाबा ने भी विचार व्यक्त किये। सहसचिव दीपक पमनानी व्यस्तता की वजह से पहले आकर चले गये। इस मौके पर दाल बाजार से जीते कार्यकारिणी सदस्यों का भी अभिनंदन किया गया।
संचालन दाल बाजार व्यापार समिति के सचिव विवेक जैन लिले ने किया। वहीं प्रस्तावना अध्यक्ष दिलीप पंजवानी ने रखी। इस मौके पर अशोक गोयल, महेन्द्र साहू, गोविंद राय सिंह, मोहन गर्ग, ताराचंद अग्रवाल, संतोष गुप्ता, विनय अग्रवाल, अजय शर्मा, अजय मिश्रा, विकास साहू, जेसी गोयल, कैट के रवि गुप्ता,  अग्रवाल महासभा के रवि गर्ग आदि भी उपस्थित थे। 

posted by Admin
65

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->