यस सर से क्यों तक पहुंची नई पीढ़ी, सवालों के जवाब देकर गढ़ें भविष्यः कुलपति
विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कुलपति डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस आत्मचिंतन का दिन है। हमें ईमानदारी और देशभक्ति से शिक्षा, शोध में नई मिसाल कायम करनी है। डॉ. शुक्ला ने कहा कि हमारी पीढ़ी ‘यस सर’ वाली थी, आज की जेन-जी ‘क्यों’ वाली है। युवाओं की जिज्ञासा को संवाद और तर्क से शांत करें, तभी वे नवाचार और शोध की ओर बढ़ेंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।