ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, पुराना हाईकोर्ट लाइन स्थित संगम भवन केंद्र पर स्वतंत्रता दिवस का पर्व देशभक्ति और आध्यात्मिकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम केंद्र प्रमुख राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी के निर्देशन में हुआ। राजयोगी बीके प्रहलाद एवं बीके डॉ. गुरचरण सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों के बलिदान से मिली आजादी को सार्थक बनाने के लिए हमें मन के विकार, क्रोध, भय और नकारात्मकता से मुक्त होना होगा। आध्यात्मिक मूल्यों से ही श्रेष्ठ समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है। इस अवसर पर प्रो. आर.एस. वर्मा, नारायण चौरसिया, संतोष बंसल, विनीत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाई-बहन उपस्थित रहे। सभी ने देश की प्रगति व शांति का संकल्प लिया।