कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने फहराया तिरंगा झंडा
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर देश की आन-बान-शान तिरंगा ध्वज फहराया एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के सदंेश का वाचन किया। झंडावंदन कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हरेन्द्र गुर्जर द्वारा किया गया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पूर्व विधायक मदन कुशवाह, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, संजय सिंह राठौर, संगठन महामंत्री इब्राहिम पठान, जेएच जाफरी, अशोक प्रेमी, वीर सिंह तोमर, हेवरन सिंह कंषाना, चतुर्भुज धनोलिया, ज्योति सिंह, मीनू परिहार, पूरन सिंह कुशवाह, रामनरेश परमार आदि उपस्थित थे।