भितरवार क्षेत्र में अवैध 90 ट्रॉली रेत जब्त, ट्रेक्टर को भी पकड़ा

ग्वालियर  कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के नेतृत्व में जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी भितरवार राजीव समाधिया के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए लगभग 90 ट्रॉली अवैध रेत जब्त की गई तथा एक बिना रॉयल्टी व बिना नम्बर प्लेट के रेत भरे ट्रेक्टर को पकड़कर पुलिस थाना भितरवार के सुपुर्द किया गया है। 
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भितरवार राजीव समाधिया के नेतृत्व में तहसीलदार शिवदत्त कटारे, नायव तहसीलदार शिवदयाल शर्मा, नायव तहसीलदार महाराज सिंह सगर, पटवारी एवं कोटवार तथा पुलिस बल थाना भितरवार के साथ ग्राम हरसी तथा जखवार में चार स्थानों पर अवैध तरीके से डम्प की गई रेत को जप्त कर कोटवार व रेत ठेके कम्पनी के कर्मचारी की सुपुर्दगी में दिया गया। जप्त किया गया रेत लगभग 90 ट्रोली के आसपास है। एक बिना रायल्टी व बिना नम्बर ट्रेक्टर रेत से भरे हुए को पकड़ कर पुलिस की सुपुर्दगी में थाना भितरवार में रखवाया । 

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->