आईटीएम ग्रुप ने मनाया भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस


- आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर और आईटीएम ग्लोबल स्कूल ने संस्थान के तुरारी परिसर में मनाया स्वतंत्रता दिवस

- शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम मनुष्य बनेंगेः डाॅ. निवेदिता शर्मा 

- छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, छात्र-छात्राओं को प्रदान किए गए पुरस्कार

ग्वालियर । आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर और आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर ने संयुक्त रूप से संस्थान के तुरारी परिसर स्थित न्यू स्पाॅट्र्स एरिना में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में मप्र बाल संरक्षण अधिकार आयोग की अध्यक्ष डाॅ. निवेदिता शर्मा, आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर से डाॅ. इंदु मजूमदार शामिल हुईं। वहीं विशेष अतिथि के रूप में बाल कल्याण समिति ग्वालियर की मेंबर श्रीमती मनीषा शर्मा उपस्थित रहीं। इस अवसर पर आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के प्रो-चांसलर डाॅ. दौलत सिंह चौहान, वाइस चांसल प्रोफेसर डाॅ. योगेश उपाध्याय, रजिस्ट्रार डाॅ. ओमवीर सिंह, डीन एकेडमिक रंजीत सिंह तोमर, डाॅ. सोनिया जौहरी, डीएसडब्ल्यू तृप्ति पाठक, लेफ्टिनेंट एनसीसी विंग से अमनदीप कौर, आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर की प्रिंसिपल गीता एस., स्कूल की डीन एकेडमिक अनीता मित्तल, सीएओ रेनु अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के विभागध्यक्ष, डीन प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, आईटीएम ग्लोबल स्कूल का समस्त स्टाफ, एनसीसी विंग, आर्मी और नेवी विंग के कैडेट्स और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। 
शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम मनुष्य बनेंगेः डाॅ. निवेदिता शर्मा 
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर और आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सर्वप्रथम वंदे मातरम् का गायन हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि डाॅ. निवेदिता शर्मा और डाॅ. इंदु मजूमदार द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डाॅ. निवेदिता शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम मनुष्य बनेंगे और हम मनुष्य तभी बनेंगे जब हम अपने धर्म का पालन पूरी ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यहां धर्म का मतलब अपने कार्य से है। उन्होंने जिस व्यक्ति का जो कार्य है वह अपने कार्य को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करते हुए देश निर्माण में भागीदारी करने से है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि शिक्षक का धर्म है बच्चों को शिक्षा प्रदान कर देश निर्माण में सहयोग करें। इसी तरह उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए राष्ट्रधर्म का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। 
वहीं डाॅ. इंदु मजूमदार ने उपस्थित सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ मानव मूल्यों को भी प्राप्त करें। देश-समाज के हित में ऐसे कार्य करें जिससे देश का नाम दुनिया सबसे उपर रहे।
छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर और आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर द्वारा संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। आईटीएम ग्लोबल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ‘उठो जवान देश के‘ पर आधारित इंस्ट्रुमेंटल परर्फोमेंस दी। इसके बाद प्री-प्राइमरी और प्राइमरी के छात्र-छात्राओं ने रोल-प्ले किया। तत्पश्चात आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के छात्र-छात्राओं ने ‘तेरा हिमालय आकाश‘ पर ग्रुप डांस सेमी क्लासिकल प्रस्तुति दी। वहीं छात्र-छात्राओं ने ‘आजादी‘ पर स्किट (ब्यंगात्मक नाटक) की प्रस्तुति दी। फिर ग्लोबल स्कूल के छात्र ने फोल्क सोलो डांस किया। छात्र-छात्राओं ने ‘मैं रहूं या ना रहूं भारत ये रहना चाहिए‘ क्लासिकल ग्रुप डांस की प्र्रसतुति दी। ग्लोबल स्कूल के सेकेंडरी स्टूडेंट्स ने पोइम प्रस्तुत की। इसके बाद ‘जयति जय मा भारतम् ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। फिर आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर की छात्रा कृष्पी यादव ने ‘सिंदूर मिटा देना‘ पोइम प्रस्तुत की। 
छात्र-छात्राओं को प्रदान किए गए पुरस्कार
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और संभागीय प्रतियोगिता में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। जिन्हें पुरस्कृत किया गया उन छात्र-छात्राओं में कृतिका राजे बुंदेला, पवन बहादुर थापा, अब्दुल मरौफ मुकिमु, अमन कुमार झा, विनीत चतुर्वेदी, रोनित थापा, आर्या दीक्षित, अंकुश, मनीष श्रीवास्तव, सिद्धार्थ, राहुल यादव, रितुराज सिंह, आदित्य सिंह, इशिका बंसल, सारांश खंडेलवाल, अमन प्रताप सिंह, प्रद्युमन सिंह, खुशी कदम, रामवीर सिंह, सनी, प्रियांशी सिंह को पुरस्कार प्रदान किए गए। 
इसी तरह आईटीएम ग्लोबल स्कूल के छात्र-छात्राओं में दिव्यांशी अग्रवाल, अव्यायनी नायक, प्रखर शर्मा, दिव्यांशु सिंह, अभिमन्यु, तोहित शेख, धैर्या साहू, दिव्यांशी शर्मा, दीपांजलि सिंह, श्वेता सिंह, रितु चैहान, वर्निका वर्मा, लक्षिता चौहान, आराध्या उपरेति, रिद्धिमा अरोरा, राजवीर सिंह, अन्वेशा सिंह चौहान, रचना, समीक्षा, अन्वी गुप्ता, रुद्रप्रताप राना, वंशिका शर्मा, विहान भारद्वाज, साईं सुभ्रमन्या, अर्थव सिंह, आरुन्या जैन को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।  
 

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->