कबीर पार्क में विधायक डाॅ. सिकरवार ने टीन शेड निर्माण कार्य के लिये किया भूमिपूजन

ग्वालियर। क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ आज वार्ड क्रमांक 23 स्थित ’कबीर पार्क’ में विधायक निधि से बनने वाले ’टीन शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन’ विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने क्षेत्रीय नागरिकों के साथ संपन्न किया। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला।
विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि टीन शेड के निर्माण से पार्क में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को धूप व बारिश से राहत मिलेगी और सामाजिक आयोजनों में भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा ही हमारी प्राथमिकता है, क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मूलभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। जनता की सेवा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही मुख्य ध्येय है। आने वाले समय में भी क्षेत्र में विकास कार्यों को इसी प्रकार निरंतर गति दी जाएगी। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती रेखा जाटव, पूर्व पार्षद रामअवतार जाटव, पार्षद प्रमोद खरे, सुनील चन्द्रवंशी, अज्जू देहलवार, मोनू रजक आदि मौजूद रहे।

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->