महापौर डा. सिकरवार सोमवार को करेंगी राखी एक्सपो का उदघाटन
ग्वालियर। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय (एमएसएमई) के सहयोग से एक आस फाउंडेशन भटिंडा द्वारा ग्वालियर में पहली बार ग्वालियर राखी एक्सपो का आयोजन चेंबर आफ कामर्स में किया जा रहा है। जिसमें देशभर से आए शिल्पी बुनकर एवं स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय करेंगे। इसका उदघाटन महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार 17 अगस्त सोमवार को करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेंबर आफ कामर्स इंडस्ट्री के अध्यक्ष डा प्रवीण अग्रवाल. विशिष्ट अतिथि डा वंदना भूपेंद्र प्रेमी, म.प्र. हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम के पूर्व प्रबंधक डीसी तिवारी होंगे। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक इकबाल सिंह एवं गगनप्रीत सिंह सिद्धू ने दी।