अंर्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में सुधीर गुप्ता ने किया ध्वजारोहण
अंर्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण सुधीर गुप्ता द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम के बाद ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश खंडेलवाल, राजकुमार गर्ग जिला प्रभारी, कार्यक्रम संयोजक सचिन जैन, प्रमोद जैन, महेश चंद महामंत्री, आशीष जैन कोषाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री डॉ रजनीश नीखरा, वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन, अशोक कस्तवार, अशोक बांदिल, अमित बंसल, विपुल गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में अंर्तराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन के घटकों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर वैश्य समाज के स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों की प्रदर्शन भी लगाई गई थी। कार्यक्रम का संचालन डॉ रजनीश नीखरा एवं आभार व्यक्त सचिन जैन ने किया।