जनसंपर्क विभाग की विकास पुस्तिका; विकास, नवाचार और जनकल्याण की कहानी समेटे है बदलते दौर का मध्यप्रदेश

ग्वालियर| देश और प्रदेश में हुए विकास और नवाचारों पर केन्द्रित एक विकास पुस्तिका “बदलते दौर का मध्यप्रदेश” प्रदेश के जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित की गई है। प्रदेश के प्रत्येक जिले के लिये प्रकाशित की गई पृथक-पृथक पुस्तिका में प्रदेश और देश में हुए विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित की गई विकास गाथा की यह पुस्तिका जिले के साथ-साथ प्रदेश में हुए विकास को भी प्रदर्शित कर रही है। 
ग्वालियर जिले की विकास पुस्तिका स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य समारोह में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित “बदलते दौर का मध्यप्रदेश” पुस्तिका भी आमजनों के लिये आकर्षण का केन्द्र बनी। ग्वालियर जिले के विकास कार्यों और नवाचारों पर केन्द्रित इस पुस्तिका में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार द्वारा विकास के लिये क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर केन्द्रित की गई है। इसके साथ ही ग्वालियर जिले में आम जनों के हितार्थ किए गए नवाचारों को भी इस पुस्तिका में शामिल किया गया है। ग्वालियर जिले में महिला सशक्तिकरण के लिये कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर लागू की गई “शक्ति दीदी” पहल, स्कूली छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये संचालित शिक्षा मित्र योजना, अग्नि सुरक्षा के लिये किए गए नवाचार “अग्नि सुरक्षा मेला”, छात्र-छात्राओं को उचित मूल्य पर पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिये लगाए गए पुस्तक मेले के साथ-साथ शहर विकास की सभी प्रमुख योजनाओं को भी इस पुस्तिका में शामिल किया गया है। 
जनसंपर्क विभाग ग्वालियर द्वारा यह पुस्तिका न केवल जिले के जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के साथियों बल्कि आमजनों को भी उपलब्ध कराई जा रही है। यह पुस्तिका आमजनों को शासन की योजनाओं एवं शहर में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देने के लिये एक महत्वपूर्ण पुस्तिका है। 

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->