हॉकी प्रशिक्षक अविनाश भटनागर सर्वश्रेष्ठ हॉकी प्रशिक्षक के प्रशासनिक अवार्ड से सम्मानित

ग्वालियर का दर्पण मिनी हॉकी स्टेडियम जो की खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन का सर्वश्रेष्ठ हॉकी फीडर सेंटर है इस स्टेडियम की नींव रखने वाले विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर जिनके प्रयासों से यह मैदान खेल मैदान के रूप में विकसित हुआ और इसे खेल विभाग को सौंप दिया गया ! गौरतलब है कि दर्पण कॉलोनी के बीचो-बीच स्थित यह खेल मैदान जहां पर पी डब्लू डी सरकारी क्वार्टर बनाने जा रहा था तभी नरेंद्र सिंह तोमर के प्रयासों से इस मैदान को बचाया गया और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के प्रयासों से ही इस मैदान की बाउंड्री वॉल हुई और उसके उपरांत यह मैदान खेल विभाग को सौंप दिया गया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की दूर दृष्टि एवं आम जनता के हित में लिया गया यह निर्णय दूरगामी साबित हुआ और इसी का परिणाम है कि इस मैदान से निकले सात हॉकी खिलाड़ियों को  मध्य प्रदेश शासन का सर्वोच्च खेल अवार्ड विक्रम अवार्ड एवं एकलव्य अवार्ड से सम्मानित किया गया नहीं इस मैदान से निकले 50 से अधिक खिलाड़ी भारतीय रेलवे, इनकमटैक्स, ए जी एम पी , इंडियन ऑयल, भारतीय सेना आदि विभागों में खेलकोटे के तहत नौकरी प्राप्त कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं ! ऐसे खिलाड़ियों के शुभचिंतक राजनेता के हाथों यह सम्मान मिलना मेरे लिए गौरव की बात है !                
सर्वश्रेष्ठ हॉकी प्रशिक्षक अवार्ड 15 अगस्त के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव जी के हाथों प्राप्त हुआ, समारोह में सर्वश्रेष्ठ हॉकी प्रशिक्षक का सम्मान मिलना मेरे लिए अत्यंत गौरव एवं मेरा हौसला बढ़ाने वाला है! हॉकी के क्षेत्र में मेरे द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य को दृष्टिगत रखते हुए एस ए एफ ग्राउंड पर आयोजित भव्य कार्यक्रम  भव्य एवं गरिमामय में समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष  नरेंद्र सिंह तोमर जी के हाथों यह सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत गौरव एवं यादगार पल रहा ! मेरे द्वारा प्रशिक्षित सात खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश शासन का सर्वोच्च खेल अवार्ड विक्रम अवार्ड एवं एकलव्य अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है और मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित संपूर्ण मध्य प्रदेश में 35 हॉकी फीडर सेंटर में मेरा सेंटर दर्पण हॉकी फीडर सेंटर मध्य प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ है! यह सम्मान हमें नई ऊर्जा और भविष्य में दर्पण हॉकी फीडर सेंटर को देश का सर्वश्रेष्ठ हॉकी फीडर सेंटर बनाने में मिल का पत्थर साबित होगा !

posted by Admin
44

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->