80वां स्वतंत्रता दिवस : ‌चेम्बर भवन‌ पर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

ग्वालियर| 80वें स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर म.प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल द्बारा ‌‘चेम्बर भवन‌’ पर ध्वजारोहण किया गया|
इस अवसर पर आपने सदस्यों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें देते हुये अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम अपने देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं| हमारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्‌‍ जो वर्ष 1875 में बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय जी द्बारा रचित किया गया था, उसका हम 150वां वर्ष मना रहे हैं| आज हमने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया है| हमारे राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंग-जिसमें केसरिया रंग भारत के शौर्य, सफेद रंग-शांति एवं हरा रंग समृद्घि का प्रतीक है| तिरंगे पर चक्र में दी गई 24 लाइनों में से प्रत्येक लाइन हमारे देश की अद्भुत विशेषताओं को दर्शाती है| जब हम राष्ट्रीय ध्वज को फहराते हैं तो इस बात की भी शपथ लेते हैं कि देश की आन, बान, शान के लिये आवश्यकता पड़ने पर अपना बलिदान देने को तैयार रहेंगे और देश में अमन के साथ समृद्घि लाने का कार्य करेंगे|
आपने इस अवसर पर कहा कि हम उन स्वतंत्रता सैनानियों को भी नमन करते हैं, जिन्होंने अपने जीवन की न्यौछावर देकर हमें आजादी दिलाई और उनके बलिदान से ही हम आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं| आज हमारा देश भारत तेजी से आर्थिक शक्ति के रूप में अग्रिम पंक्ति में स्थान बना रहा है| आत्मनिर्भरता में भी हम तेजी से कदम बढा रहे हैं| 2025 में ऑपरेशन सिंदूर में हमारी स्वदेशी मिसाइलों ने दुश्मन देश के छक्के छुड़ा दिये थे|  हम टेलीकॉम के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बनने जा रहे हैं| देश का पहला टेलीकॉम मेन्युफेक्चरिंग जोन चेम्बर संस्थापक राजवंश के मुखिया केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अथक प्रयासों से ग्वालियर में स्थापित होने जा रहा है| हम सभी को आधुनिकता को अंगीकार करते हुए एकता के साथ आर्थिक क्रांति में कदम से कदम मिलाना होगा| चेम्बर की नई टीम इस बात के लिए तत्पर है कि आप इस दिशा में आगे बढें और इस दिशा में आ रही परेशानियों के लिए शीघ्र ही एक हेल्पलाईन की शुरूआत म.प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री में की जायेगी|
कार्यक्रम का संचालन कर रहे मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान युग एआई का है| हम सभी को समय के साथ अपने आपको अपडेट करना होगा| हमें एआई से दूर नहीं भागना है बल्कि इसके ड्रॉबैक को समझते हुये, हमें एआई को अपने व्यापार-उद्योग में प्रयोग करना होगा| अंत में आभार संयुक्त अध्यक्ष सुरेश बंसल द्बारा व्यक्त किया गया| इस अवसर पर उपाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव दीपक पमनानी, कोषाध्यक्ष-मनोज अग्रवाल सहित पूर्व अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र कुमार गंगवाल, पूर्व संयुक्त अध्यक्ष यश कुमार गोयल, पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, राधाकिशन खेतान, पारस जैन, पूर्व मानसेवी संयुक्त सचिव पीताम्बर लोकवानी, जगदीश मित्तल, पवन कुमार अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष अजीत सचेती, गोकुल बंसल, वसंत अग्रवाल सहित कार्यकारिणी समिति के सदस्यगण एवं चेम्बर सदस्यगण काफी संख्या में उपस्थित रहे| 

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->