ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जीवाजी विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ राजीव मिश्रा सहित अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कुलगुरु ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर कर्मचारियों और छात्राओं को सम्मानित किया गया।