निगम अध्यक्ष तोमर ने किया जलविहार परिषद कार्यालय पर ध्वजारोहण

ग्वालियर  निगम अध्यक्ष मनोज सिंह तोमर ने 80वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फूलबाग जल विहार स्थित परिषद कार्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सचिव बृजेश श्रीवास्तव, भागचंद कुंदवानी सहित निगम परिषद के सभी कर्मचारी एवं फायर ब्रिगेड व अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
निगम परिषद कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान निगम अध्यक्ष तोमर ने कहा कि आज हमारे लिए बहुत ही गौरव का दिवस है, इस दिवस को हम सभी को मिलकर हर्षोल्लास के साथ अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराकर मनाना चाहिए। इसके साथ ही उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वयं अपने हाथों से मिष्ठान का वितरण किया और सभी का मुंह मीठा कराया।

posted by Admin
27

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->