निगम मुख्यालय पर महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने ध्वजारोहण कर शहरवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

ग्वालियर । महापौर डॉक्टर शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने 80वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन में ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त संघ प्रिय, सीओ स्मार्ट सिटी एवं अपर आयुक्त टी प्रतीक राव सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर डॉ. सिकरवार ने कहा कि पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोउल्लास से मनाया जा रहा है। भारत की स्वतंत्रता की यात्रा अपार बलिदान साहस और एकता से भरी हुई है। हमारे देश में अनेकता में एकता है यही हमारी शान है। इस अवसर पर  निगम आयुक्त  संघ प्रिय ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम ग्वालियर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निरंतर समन्वय एवं अपनी जिम्मेदारी के साथ शहर विकास के लिए कार्य कर रहे हैं, हम सभी एक साथ मिलकर आगे भी शहर के विकास के लिए गंभीरता से एवं पूरी जिम्मेदारी से कार्य करते रहें। नगर निगम के सभी 25 क्षेत्रीय कार्यालयों एवं टाउन हॉल महाराज बाडा पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस शुभकानाएं दी।

posted by Admin
23

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->