प्रण लो मन में मातृभूमि माटी का मान रहेगा। तीन रंग से सजे तिरंगे का सम्मान रहेगा!
धरा पर या कि चंद्रमा पर जाकर बस जाए किंतु हृदय में सदा धड़कता हिंदुस्तान रहेगा !
तिरंगा हर घर की शान,
तिरंगा हर दिल की पहचान
देशभक्ति के इस महापर्व में देश के कोने-कोने से जुड़ते नागरिक
‘हर घर तिरंगा’ अभियान को नई ऊंचाइयां दे रहे हैं।
आइए, मिलकर तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रगौरव की इस भावना को हर घर तक पहुंचाएं।
हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा...
9 से 17 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रगौरव के इस उत्सव में सहभागी बनें।
तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी साझा करें और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं ।
कवयित्री
डॉ शशि श्रेया
लखनऊ