अग्रवाल समाज जागरण वाहन रैली निकालने के संबंध में अग्र सेवा संस्थान की बैठक संपन्न
विवार को अग्रसेवा संस्थान के अध्यक्ष अजय जैन के निवास पर बैठक हुई। जिसमें अग्रसेवा संस्थान द्वारा निकाले जाने वाली अग्रवाल जागरण वाहन रैली के संबंध में चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से ग्वालियर महानगर में कार्यरत सभी अग्रवाल पुरुष महिला संगठनों से वाहन रैली मे भाग लेने एवं सभी तरह का सहयोग प्राप्त करने हेतु व्यक्ति गत रुप से मिलने का निर्णय लिया गया।
रैली कोटेश्वर महादेव मंदिर से रवाना होकर किलागेट, हजीरा,गोले का मन्दिर,सात नम्बर चौराहा, अग्रसेन चौराहा मुरार,वारादरी, सिल्वर स्टेट सिटी सेंटर, पटेल नगर, राजमाता विजया राजे सिंधिया चौराहा, सिटी सेंटर पुल, अचलेश्वर,जयेन्द्र गंज,दाल बाजार, नया बाजार,दौलत गंज, महाराज बाड़ा, जनकगंज,नई सड़क गस्तका ताजिया, जयेन्द्र गंज, गुरुद्वारा मोती पैलेस होते हुए गोपाल मंदिर फूलबाग पर समाप्त होगी। रैली मे 30 टमटम,तीन डीजे, महाराज अग्रसेन जी का रथ चलेगा। रैली केशरिया झंडो,18 गौत्रो के झंडे तथा विभिन्न वैनरो से सुसज्जित होंगी। रैली में शामिल होने वाले सभी भाई बहनों को केशरिया दुपट्टा,वैज,अर्ध चंद्राकार टोपी के साथ साथ हाथ मे एक पट्टिका दी जाएगी। रैली के पश्चात सभी भाई बहनों को भंडारा प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। बैठक में अजय जैन, श्रीराम गोयल,नवल किशोर, रवि गुप्ता, मुकेश अग्रवाल ठाठीपुर,रविशंकर अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।