श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई कामदा एकादशी

ग्वालियर। श्री सनातन धर्म मंदिर में रविवार  को पावन कामदा एकादशी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही भगवान के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
इस अवसर पर भगवान श्री चक्रधर एवं श्री गिरिराज धरण जी का मनोहारी श्रृंगार किया गया। भगवान को सुनहरी बूटे वाली रानी कलर की पोशाक, केसरिया पगड़ी, मोरपंख, स्वर्ण कुंडल, मोतियों का कंठा और तुलसी माला धारण कराई गई। गेंदा, गुलाब और कमल के पुष्पों से सजावट की गई। श्रृंगार के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
मुख्य पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री ने कामदा एकादशी व्रत की कथा सुनाई। राधा रसोई में बने विशेष फलाहारी व्यंजनों का भोग लगाया गया। भक्तों ने श्री गिरिराज धरण जी की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की और भजन प्रस्तुत किए।मंदिर अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेशचंद्र गोयल ‘लल्ला’, कोषाध्यक्ष राकेश बंसल सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। श्रावण मास में रुद्राभिषेक मनोरथ पूजन का आयोजन भी जारी है। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

posted by Admin
22

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->