भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय पदयात्रा अभियान के तहत जिला ग्वालियर के डबरा मैं पदयात्रा

बदलाव जरूरी है 01 सितंबर को दिल्ली चलो
 डबरा जिला ग्वालियर।  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आव्हान 01 सितंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में विशाल रेली की घोषणा की है। जन जागरण हेतु पूरे देश में 6 से 14 अगस्त तक पदयात्रा कर जनता को जागरूक कर समस्याओं के समाधान के लिए बदला जरूरी है के महत्व को जनता के बीच प्रचार प्रसारित किया जा रहा है। पदयात्रा के साथ आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर डबरा नगर पालिका वार्ड क्रमांक 29 के आदिवासी परिवार के साथियों के बीच विश्व आदिवासी दिवस भी मनाया गया । इस अवसर पर आदिवासी महिलाएं पुरुष बच्चे सभी शामिल हुए और इस दुनिया के मूल निवासी जो आदिमानव से मानवता का उत्पन्न हुआ और आज तक आदिवासी के रूप में अपनी यह पहचान बनाए हुए हैं । विश्व आदिवासी दिवस पर सभी आदिवासी भाइयों को हार्दिक बधाई देते हुए पूरी बस्ती में यात्रा निकाल गई। पदयात्रा के अवसर पर उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं भा क पा म प्र राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड संजीव राजपूत ने अपने संबोधन में कहा की मानवता एवं प्रकृति की रक्षा के लिए जल, जंगल, जमीन के रखवाले हम आदिवासी ही है। हमें अपनी संस्कृति पर गर्व है और इस संस्कृति को बचाएं और बनाए रखना प्रत्येक आदिवासी का धर्म है ।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की आज पदयात्रा एवं विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुकेश आदिवासी, दशरथ आदिवासी, अल्लाह आदिवासी ,हाकिम सिंह रावत, बृजमोहन भार्गव , महेंद्र रावत, देशराज, दुर्गा मौर्य , समांथा आदिवासी ,कमला आदिवासी आदि बड़ी संख्या में महिला, पुरूष उपस्थित रहे ।
उधर ग्वालियर में राष्ट्रव्यापी पदयात्राओं के आव्हान के तहत ग्वालियर में चौथी पदयात्रा आज शाम बजे 05 बजे उरवाई गेट ग्वालियर से पदयात्रा, पर्चा वितरण किया गया । पदयात्रा का नेतृत्व लश्कर कमेटी के सचिव एवं जिला सचिव मंडल सदस्य कॉम हरिशंकर माहौर, कॉम रमेश सविता, कॉम सलीम खान ने किया ।
 आम जनता से अपील है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आव्हान *बदलाव जरूरी है* को साकार करने नई दिल्ली रामलीला मैदान में 01 सितंबर 26 को आयोजित विशाल आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने एवं संघर्ष फंड मैं अपना आर्थिक सहयोग देने की अपील है।
आज पदयात्रा में कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट, कॉम हरी शंकर माहौर, कॉम रमेश सविता, कॉमरेड अनवर खान, कॉम सलीम खान, कॉम अशोक पाठक, कॉम प्रकाश वर्मा, कॉम रवि राय, कॉम आनंद पटेल,कॉम अब्दुल शाहीद, कॉम वीरेंद्र सिंह जादौन, कॉम मोहर सिंह थापा,कॉम महबूब खान, कॉ विजय राय,कॉम मंगल सिंह जाटव, कॉम सुरेंद्र सविता,कॉम खुशी बहादुर,कॉम राकेश राय,कॉम बबलू,कॉम शहाबुद्दीन,कॉम सुरेश पाल, कॉम यशपाल जादौन,कॉम सियाराम रजक, कॉम सोमवती माहौर, कॉम सावित्री शाक्य , कॉम लक्ष्मी शाक्यआदि बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया। वरिष्ठ कामरेड राजकुमार शाक्य ने पदयात्रियों का स्वागत कर स्वल्प हार कराया।

posted by Admin
22

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->