मंत्रीमंडल में फेरबदल के कयास, 3 मंत्री हटेंगे, 5 नये बनेंगे

भोपाल। मध्यप्रदेश की मोहन सरकार से तीन मंत्री जल्द विदा हो सकते हैं उनकी जगह नई ताजपोशी होगी। 2 अन्य नये युवा विधायक भी मंत्री बनेंगे, कुल मिलाकर मध्यप्रदेश मंत्रीमंडल में 5 मंत्री जुड़ेंगे। इसके साथ ही अब जल्द ही नान परफोर्मेंस वाले कुछ मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल हो सकता हैं। 
उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक भाजपा आलाकमान जल्द ही मध्यप्रदेश में मंत्रीमंडल में फेरबदल करने का निर्णय ले चुका है। यह फेरबदल इसीलिये किया जा रहा है, ताकि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव फ्री हेंड काम कर सकें। इधर मध्यप्रदेश के एक मंत्री व पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने भी बातों बातों में मंत्रीपद छोड़ने का इशारा किया है। इससे स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश में फेरबदल की तैयारी है और जिन मंत्रियों की विदाई होनी है, उनको इशारा दे दिया गया है। कुल मिलाकर सिंधिया खेमे के एक इंदौरी मंत्री ने भी अपने आपको लूपलाइन का कहकर यह साबित करने की कोशिश की है कि उनकी भी नहीं चल रही है इसलिये उनका भी मंत्रीमंडल में रहने का मन नहीं है। 
लेकिन मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव लगातार तेजी से जनहितकारी योजनायें लांच करके प्रदेश की जनता को मोह रहे है और भाजपा आलाकमान के भी लाड़ले बने हुये है। मुख्यमंत्री डा. यादव वैसे भी मंत्रीमंडल में फेरबदल करके स्पष्ट संदेश भी देना चाहते  है कि उन्हें फ्री हेंड है, ताकि वह प्रदेश के विकास व आमजन की भलाई के लिये काम कर सकें। ऐसी संभावना है कि यह फेरबदल अब कभी भी संभावित है। 

posted by Admin
483

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->