तिरंगामय हुआ महाराज बाड़ा, देशभक्ति के नारों का जयघोष करते हुए निकली तिरंगा यात्रा

ग्वालियर ।  शहर का हृदय स्थल महाराज बाड़ा रविवार की शाम तिरंगामय हो गया। हाथों में देश की आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा थामकर जब भूतपूर्व सैनिक, पार्षदगण व अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी, युवा एवं शहर के नागरिकों की विशाल तिरंगा यात्रा निकली तो सम्पूर्ण महाराज बाड़े पर देशभक्ति हिलोरें लेने लगी। तिरंगा यात्रा में निगम सभापति मनोज तोमर व भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान व निगम आयुक्त संघ प्रिय समेत जिला प्रशासन व नगर निगम के अन्य अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। 
युवा पीढ़ी में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने एवं इसमें जन-जन की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा 9 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत महाराज बाड़ा पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम्, हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा और स्वतंत्रता अमर रहे जैसे देशभक्तिपूर्ण नारे लगाए। साथ ही शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट किया।  तिरंगा यात्रा का समापन महाराज बाड़ा पर जियोलॉजिकल म्यूजियम के सामने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन एवं भारत माता के जयघोष के साथ हुआ। इस अवसर पर अपर आयुक्त नगर निगम प्रदीप तोमर व मुनीष सिकरवार, एसडीएम लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी नरेन्द्र सिंह तोमर व बलवीर सिंह तोमर सहित अन्य भूतपूर्व सैनिक उपस्थित थे। 

posted by Admin
70

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->