निगम सभापति तोमर ने किया वार्ड 55 का निरीक्षण

ग्वालियर। निगम सभापति मनोज तोमर ने रविवार को वार्ड 55 के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार, सहायक यंत्री स्मार्ट सिटी अनिल चैहान एवं वेदप्रकाश निरंजन उपस्थित रहे।
निगम सभापति मनोज तोमर में वार्ड 55 अवाडपुरा पानी की टंकी के पास स्थित पार्क की बाउंड्रीवॉल बनाने एवं उसमें गेट लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पानी की टंकी के पास निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र में पानी भरने की समस्या को लेकर मिट्टी डालकर भूमि का समतलीकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही अवाडपुरा के सामुदायिक भवन के पार्क की बाउंड्रीवॉल ऊंची करने एवं गेट बनाने तथा अवाडपुरा में स्थित खुला नाला को पक्का करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान गुड़ा गुड़ी का नाका स्थित पानी की टंकी संप्रदाय के पास बाउंड्रीवॉल बनाने एवं उसकी सीढ़ियों की रेलिंग ठीक कराने के निर्देश भी दिए।

posted by Admin
40

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->