भारत छोड़ो आंदोलन देश के इतिहास में निर्णायक मोड़ का प्रतीकः सुरेन्द्र यादव

- सेवादल ने निकाला तिरंगा मार्च
ग्वालियर। आज हम यहाँ भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन हमारे देश के इतिहास में एक निर्णायक मोड़ का प्रतीक है। यह बात शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने रविवार को भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर कहीं। 
भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस जिला सेवादल ने सेवादल के जिला अध्यक्ष हरेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में अचलेश्वर मंदिर से तिरंगा मार्च निकाला, जो अचलेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर जयेंद्रगंज चौराहा, संजय कॉम्प्लेक्स एवं नदी गेट होते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए अग्रणी रही है। जिस तरह 1942 में हमने अंग्रेजी साम्राज्यवाद को चुनौती दी थी, उसी तरह आज भी हमें हर उस ताकत का सामना करना है जो देश के लोकतांत्रिक ढांचे और सामाजिक सौहार्द को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ कंाग्रेस नेता राजेन्द्र सिंह ने संगोष्ठी में परतंत्र भारत को आजाद कराने के लिए देश पर कुर्बान हुए अमर शहीदों और भारत छोड़ो आंदोलन ने किस तरह से जनआंदोलन बनकर देश को आजाद कराया पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव राहुल शर्मा, जेएच जाफरी, पूरन सिंह कुशवाह, मेहबूब भाई चेनवाले, रामनरेश परमार, हरेन्द्र सिंह गुर्जर, डॉ. देवेन्द्र शर्मा, श्रीमती मनोरमा सिंह, बेताल सिंह गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव, मुनेन्द्र भदौरिया, राकेश कुशवाह, महादेव अपोरिया, कैलाश चावला, नवीन भदकारिया, सतीश मिश्रा सहित अनेक कंाग्रेसजन उपस्थित थे।

posted by Admin
21

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->