केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार छात्र नौजवानों पर क्रूर हमला के खिलाफ 01 सितंबर को भा क पा का हल्ला बोल
*बदलाव जरूरी है*
*संकल्प को पूरा करने 01 सितंबर को दिल्ली चलो*
*कौशल शर्मा एडवोकेट- भा क पा*
ग्वालियर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में देशव्यापी पदयात्रा का राष्ट्रीय आव्हान 6 से 14 अगस्त तक किया है जिसमें केंद्र सरकार की विफल आर्थिक नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी , भ्रष्टाचार मजदूर एवं किसानों के खिलाफ नए कानून बनाकर बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, सार्वजनिक क्षेत्र की संपत्तियों को बड़े घरानो को सोपना, गलत शिक्षा नीति, पेपर लीक, शांतिपूर्ण छात्रों के आंदोलन के दौरान क्रूर हमला आदि समस्याओं को लेकर 01 सितंबर 26 को रामलीला मैदान दिल्ली में विशाल महारैली आम सभा का आव्हान किया है ।
राष्ट्रव्यापी पदयात्राओं के आव्हान के तहत ग्वालियर में तीसरी पदयात्रा आज प्रातः 08 बजे लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी के पास पेट्रोल पंप ग्वालियर से पदयात्रा, पर्चा वितरण किया । पदयात्रा का नेतृत्व लश्कर कमेटी के सचिव एवं जिला सचिव मंडल सदस्य कॉम हरिशंकर माहौर, कॉम रमेश सविता, कॉम सोमवती माहौर ने किया ।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला ग्वालियर सहसचिव कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट ने विज्ञप्ति जारी कर कहां कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्तारूढ़ होने के बाद भारत के संवैधानिक मूल्यों, लोकतन्त्र , अभिव्यक्ति की आज़ादी, सामाजिक न्याय, समाजवाद , धर्म निरपेक्षता, सार्वजनिक क्षेत्र, मेहनतकश जनता के हितों पर संकट पैदा किया है ।,
आज पदयात्रा में कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट, कॉम हरी शंकर माहौर, कॉम रमेश सविता, कॉमरेड अनवर खान, कॉम शैलेश परमार, कॉम अशोक पाठक, कॉम प्रकाश वर्मा, कॉम जालिम सिंह, कॉम आनंद पटेल,कॉम अब्दुल शाहीद, कॉम वीरेंद्र सिंह जादौन, कॉम शमीम मोहम्मद,कॉम संजीव जाटव, कॉम अमजद खान,कॉम मंगल सिंह जाटव, कॉम सुरेंद्र सविता, कॉम अंजलि परमार, कॉम सोमवती माहौर, कॉम अंगूरी पाल , कॉम कमलेश रजक आदि बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया।