ऐसा कांग्रेस संगठन तैयार करना है जो जनता के सुख-दुख का साथी बनेः सुरेन्द्र यादव

ग्वालियर। कांग्रेस पार्टी केवल सत्ता की राजनीति नहीं करती, बल्कि आम आदमी के अधिकारों, सम्मान और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने वाली विचारधारा है। आज देश और प्रदेश में आम नागरिक महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच खड़े होकर उनकी आवाज को बुलंद करेंगे। यह बात कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों एवं मंडलम कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षगणों की संगठनात्मक बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कही। बैठक के दौरान समाजसेवी अनुराग श्याम मनोहर चतुर्वेदी ने कांग्रेस की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर अनुराग का पार्टी में स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों को ग्वालियर में पूरी गंभीरता के साथ लागू किया जाएगा। प्रत्येक मंडलम और ब्लॉक को सक्रिय बनाकर कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा। हमारा लक्ष्य ऐसा कांग्रेस संगठन तैयार करना है जो हर वार्ड, हर बूथ और हर मौहल्ले में जनता के सुख-दुख का साथी बने। बैठक में संगठन महामंत्री इब्राहिम पठान, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव, मुनेन्द्र भदौरिया, महेश धनोलिया, श्रीमती रेखा जाटव, श्याम सुदंर श्रीवास्तव, धर्मवीर राठौर, श्रीमती लक्ष्मी माथुर, अनूप शिवहरे, राकेश कुशवाह, राजेश सिंह तोमर, मनीष शर्मा, हरि जाटव आदि उपस्थित थे।

posted by Admin
24

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->